पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी खंड शिक्षा कार्यालय में प्राइमरी वर्ग के बच्चों को बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान को लेकर शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया है।
शिक्षक गिरीश सती ने कहा बुनियादी शिक्षा और संख्या ज्ञान को लेकर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान, अक्षर ज्ञान और संख्या ज्ञान किस प्रकार दिया गया है। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की सर्वांगीण विकास के लिए नवाचारों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। जिसका प्रयोग शिक्षक अपने विद्यालय में जाकर बच्चों की बौद्धिक और शारीरिक एवं मानसिक उत्थान के लिए करेंगे। प्रशिक्षण शिक्षक राज किशोर बासकंडी, गिरीश सती और उर्मिला चैधरी ने दिया। इस अवसर पर प्रभारी बीआरसी राकेश भट्ट सहित विकास खंड के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक मौजूद थे।
