गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ हाइवे पर जोशीमठ क्षेत्र के टंगणी के पास चाय की दुकान की आड़ में अवैध चरस का धंधा करते हुए जोशीमठ कोतवाली पुलिस ने एक युवक को आठ सौ ग्राम चरस गिरफ्तार किया है। जिसकी बाजार कीमत 80 हजार रुपये आंकी गई है। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधीक्षक चमोली रेखा यादव ने बताया कि ड्रग फ्री देवभूमि 2025 अभियान को सफल बनाए जाने और युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृति से दूर किये जाने को लेकर चमोली पुलिस को नशे के कारोबारियों पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी गई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार की देर सांय को टंगणी, बेलाकुची क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि टंगणी के पास चाय की ढेली लगाने वाले के पास अवैध चरस है। जिसकी सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दिलबर कंडारी पुलिस टीम और एसओजी टीम नं टंगणी स्लाइडिंग जोन के पास टंगणी निवासी उमेश कुमार को आठ सौ ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी अनुमानित कीमत 80 हजार रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर आरोपित के विरूद्ध कोतवाली जोशीमठ में मामला पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित से अवैध रुप से चरस रखने के संबंध में पूछताछ की गयी तो आरोपित उमेश कुमार ने बताया कि दो साल पहले पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उसके बांये हाथ में चोट लग गयी थी, जिसका ईलाज भी कराया गया परन्तु ठीक नहीं हुआ है। जिस कारण वह कोई और काम नहीं कर सकता है इसलिए उसने टंगणी भूस्खलन जोन के पास चाय-पानी का खोखा खोला रखा है उसी की आड़ में चरस का धंधा करता है।
