posted on : October 3, 2023 6:58 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पुलिस कर्मियों में मानवाधिकार के  प्रति जागरुकता लाने तथा मानवाधिकार के प्रचार-प्रसाद के लिए मंगलवार को पुलिस विभाग की ओर से वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन नताशा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संवैधानिक अधिकारों एवं मानवाधिकारों का पालन करते हुए क्या पुलिस स्वतंत्र रुप से अपराध नियंत्रण करने के सफल हो सकती है विषय पर जनपद स्तर पर प्रथम चरण की वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद पुलिस के छह कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पक्ष में फायर स्टेशन जोशीमठ के फायरमैन सौरभ पुरोहित प्रथम, थाना जोशीमठ के हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र द्वितीय एवं विपक्ष में पुलिस लाइन गोपेश्वर की महिला कांस्टेबल पूनम रानी प्रथम तथा गोपेश्वर फायर स्टेशन की महिला कांस्टेबल संगीता सौनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!