गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोडा और नव ज्योति महिला कल्याण संस्थान के  सयुक्त तत्वाधान में दशोली ब्लाक के दोगडी कांडई के प्राथमिक विधालय में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई।

बाल मेले में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में वमियाला की दिया ने प्रथम, दोगड़ी की सानिया ने द्वितीय तथा कठूड़ की अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिग प्रतियोगिता में बमियाला की जानवी ने पहला, टेडा खंसाल की दीया ने दूसरा तथा कठूड़ की अंविका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्वरविचत कविता में बमियाला की कल्पना ने प्रथम, कठूड़ की पूजा ने द्वितीय तथा दोगड़ी की आरूषि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कम्यूटर भाषण में कांडई ग्रुप ने पहला तथा बछेर गु्रप ने दूसरा स्थान पाया। चार्ट प्रतियोगिता में दोगड़ी सेटर प्रथम, कठूड़ दूसरा तथा बमियाला तीसरे स्थान पर रहा। नाटक में बमियाला प्रथम, दोगड़ी द्वितीय तथा कठूढ तीसरे स्थान पर रहा। इस दौरान नौनिहालों ने विभिन्न नाटकों तथा सास्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये आम लोगों को समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर रहने की अपील की। बाल मेले का शुभारंभ करते हुए महिला संगठन दोगड़ी की अध्यक्ष पुष्पा देवी, काडई की अध्यक्ष सुनीता देवी तथा प्रधान पूनम बर्त्वाल ने कहा कि गांव स्तर पर इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आगे बढ़ने की भावना प्रेरणा मिलती है। पूर्व प्रधान भगत कन्याल ने कहा कि सेवा निधि की ओर से सालों से इस प्रकार के कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किये जाते हैं। साल भर में इस प्रकार के बाल मेलों से अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलता है। सेवा निधि के कार्यकर्ता कैलाश पपने तथा सुश्री रमा जोशी  ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि आगे से बच्चों को इससे वेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत करने की जरूरत होगी ताकि नये बच्चें भी कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सके। इस कार्यक्रम में वमियाला, कठूड़, दोगड़ी कांडई, बछेर, टेडा खंसाल आदि क्षेत्रों के लोगों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कुदंन सिंह नेगी, बलवीर िंसह बिष्ट, देवेन्द्र िंसह बिष्ट, कैलाश बर्त्वाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रेखा बिष्ट और पायल बिष्ट संयुक्त रूप से किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!