गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में चमोली जिले के कर्णप्रयायग महाविद्यालय के बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अजय कुमार ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसको लेकर कर्णप्रयाग महाविद्यालय के साथ ही जिले में उत्साह का माहौल है।

महाविद्यालय कर्णप्रयाग के प्राचार्य प्रो. केएल तलवाड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस आयोजन के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। महाविद्यालय के अजय कुमार ने चित्रकला में प्रतिभाग किया  तथा पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने अजय की इस सफलता पर प्रसन्नता एवं शुभकामना व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत बस उन प्रतिभाओं को उचित अवसर प्रदान करने की है। उन्होंने कहा कि अजय ने महाविद्यालय कर्णप्रयाग ही नही बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। अजय कुमार की इस उपलब्धि से समस्त महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है तथा महाविद्यालय परिवार ने अजय एवं उनके माता-पिता को शुभकामनाएं दी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!