posted on : February 9, 2024 7:36 pm

जनप्रतिनिधियों ने पिंडर घाटी को पिछडा क्षेत्र घोषित करने व कस्बी नगर-विनायक धार मोटर मार्ग के निर्माण की उठाई मांग

थराली (चमोली)। चमोली जिल के पिंडर घाटी के देवाल, थराली और नारायण बगड विकास खंडों के प्रधानों के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपनी दो सूत्रीय मांग जिसमें पिंडर घाटी को पिछडा क्षेत्र घोषित करने तथा कस्बी नगर-विनायक धार मोटर मोटर मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर तहसील थराली में प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा गया।

प्रधान संगठन के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, मनोज सती, प्रेमबल्लभ शर्मा, दीपा देवी का कहना है कि जोशीमठ ब्लॉकी तर्ज पर पिंडर घाटी को भी पिछड़ क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए ताकि यहां के लोगों का भी विकास हो सके। साथ उन्होंने कहा कि कस्बी नगर मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण आमरण अनशन पर बैठे है लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता  पिछले 50 वर्षों से पिंडर घाटी को खंसर घाटी से जोड़ने वाली पांच किलोमीटर कस्बीनगर-विनायक धार मोटर मार्ग को लेकर संघर्षरत है लेकिन अभी तक इसका निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र मोटर मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो जनता उग्र आंदोलन को मजबूर होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री के नाम उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि पांच किलोमीटर सड़क निर्माण के अभाव में ग्रामीणों को 140 किलोमीटर का फेर तय कर गांवों तक पहुंचना पड़ रहा है।  इस मौके पर प्रधान संघ थराली के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रधान प्रेम बल्लभ शर्मा, प्रधान कुंवर सिंह रोथाण, प्रधान दीपा देवी, विनोद रावत, डीडी कुनियाल, संदीप पटवाल, अब्बल सिंह गुसाईं, प्रधान संघ अध्यक्ष देवाल राजेंद्र सिंह बिष्ट, धनराज रावत, बलवंत सिंह बिष्ट, देवी दत्त देवराडी, आनंद सिंह बिष्ट, प्रदीप जोशी, प्रधान संघ अध्यक्ष नारायण बगड़ मनोज सती, जयराम, दर्शन सिंह, इंद्र सिंह, जयशंकर प्रसाद, हरीश ज्योति, बसंती देवी, सरस्वती देवी, मुन्नी देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!