गोपेश्वर (चमोली)। अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया तथा जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा है।

आंगनबाडी कार्यकत्री संगठन की जिला अध्यक्ष अभिलाषा, सरोजनी नेगी ने कहा कि काफी लंबे समय से उनका संगठन अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार से गुहार लगाता आ रहा है लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। जिससे कार्यकत्रियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से उनके संगठन ने मांग उठाई है कि उनका मानदेय प्रतिदिन छह सौ रूपया किया जाए, 15 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर प्रतिवर्ष सभी का मानदेय बढ़ाया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवानिवृत्ति पर दो लाख रुपये दिए जायं, कार्यकत्रियों को गोल्डन कार्ड जारी किया जाए, कार्यकत्रियों का उच्चीकरण का शासनादेश शीघ्र जारी किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अभिलाषा, सरोजनी नेगी, अनिता नेगी, बबली हिंदवाल, गौरी देवी, सरिता नेगी, विजया देवी, प्रभा तिवारी, गीता चंद्रा, कश्मीरा देवी, सीमा देवी, अंजू देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!