देहरादून। डूंग नामक क्षेत्र में आल्टो वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन। बुधवार को स्थानीय व्यक्ति द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि डूंग के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया हैं, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के
तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  आल्टो कार (UK07DU-4719) त्यूणी से अटाल की ओर जाते समय लगभग 800 मीटर गहरी खाई दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें 07 लोग सवार थे जिनमें से 06 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी जबकि 01 व्यक्ति घायलावस्था में था। वाहन में सवार व्यक्ति चालदां महाराज के दर्शन के लिए जा
रहे थे। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुँच बनाई व सभी शवों को स्थानीय पुलिस व लोगों की सहायता से वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 01 घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की सहायता से पूर्व में ही एम्बुलेंस के माध्यम  से अस्पताल भिजवा दिया गया था।

घायल का विवरण:-

1. जीत बहादुर उम्र 35 वर्ष पुत्र सुख बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

मृतको का विवरण:-

1. सूरज उम्र 25 वर्ष सुख बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

2. संजू उम्र 25 वर्ष पुत्र सुख बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

3. शीतल  24 वर्ष पत्नी सूरज
निवासी :- त्यूणी देहरादून

4. संजना उम्र 22 वर्ष पुत्री बल बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

5. दिव्यांश उम्र 11 वर्ष जीत बहादुर
निवासी :- त्यूणी देहरादून

6. यश उम्र 6 वर्ष पुत्र सूरज
निवासी :- त्यूणी देहरादून

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!