गोपेश्वर (चमोली)। नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को अपराह्न बाद पदभार ग्रहण किया। शनिवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों को न्याय संगत न्याय देना हमारा पहला कर्तव्य है। जनता से मधुर संबंध होंगे तो जनता भी एक दोस्त की तरह पुलिस से बात कर सकेगी। इसी को लेकर यहां जनता और पुलिस के बीच दूरी मिटाने का प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने सभी प्रभारियों को अपने अधीनस्थों को ब्रीफ एवं उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान किये जाने के लिए निर्देशित किया गया, जिससे प्रत्येक कर्मचारी तनाव मुक्त हो कर अपने कर्तव्य का पालन कर सकें। उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर का निरीक्षण किया गया। एसपी ने गार्द की सलामी ली। यहां उन्होंने क्वार्टर गार्द, स्टोर कार्यालय, जीडी और गणना कार्यालय, शस्त्रागार, पुलिस जिम, मनोरंजन कक्ष, आदर्श पुलिस बैरक, पुलिस मैदान एवं भोजनालय का निरीक्षण किया गया तथा लाईन परिसर में साफ-सफाई रखने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही थाना गोपेश्वर का औचक निरीक्षक कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!