-हरेला पर जिले में एक लाख से अधिक पौध लगाने का लक्ष्य
गोपेश्वर/पोखरी/देवाल (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायत स्तर पर मंगलवार को हरेला पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा सामुहिक रूप से पौधरोपण किया गया। प
जिला मुख्यायलय गोपेश्वर में वन प्रभाग के तत्वाधान में राजकीय पॉलिटेक्निक रौली ग्वाड़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य विकस अधिकारी अभिनव शाह सहित जिले तमाम वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हरेला पर्व पर पौधारोपण किया। इस दौरान अखरोट, अनार, चूरा, हरड़, वहेडा, चंदन आदि प्रजाति के फलदार एवं सजावटी पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। जनपद में सभी वन पंचायतों में भी हरेला पर्व पर पौधारोपण अभियान का आगाज हुआ।
उन्होंने हरेला महोत्सव पर सभी से पेड़ लगाने और उनके संरक्षण के लिए संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और इसके विनाशकारी प्रभावों से बचाने और पर्यावरण संतुलन बनाने में पेड़ पौधे मददगार साबित होते है। पौधरोपण से जहां एक ओर हमें स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा वही उभरते जल संकट से भी निजात मिलेगी। उन्होंने सबसे अपील करते हुए कहा कि प्राकृतिक जलस्रोतों, नदी एवं सरोवरों के आसपास वृहद स्तर पर पौधरोपण करते हुए उनका संरक्षण भी किया जाए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण मिल सके। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि पयार्वरण संरक्षण में जनपद चमोली ने हमेशा अग्रणी भूमिका रही है। पयार्वरण के प्रति जागरूक करते हुए उन्होंने सबसे हरेला पर्व पर पेड़ लगाने की अपील की।
बदरीनाथ उप वन संरक्षक सर्वेश कुमार दुबे ने कहा कि सभी विभागों के सहयोग से हरेला पर्व पर पूरे जनपद में 1.30 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वन पंचायत में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घेरवाड करके पौधों का संरक्षण भी किया जाएगा। हरेला पर्व पर कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, जल संस्थान, शिक्षा सहित अन्य तमाम विभागों के सहयोग से पूरे जनपद में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम शुरू किया गया है। हरेला पर्व के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कवयित्री शशि देवली, बाल कवि कार्तिक तिवारी, ने कविताओं के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया, वहीं रेखा राणा ने गीत और देवभूमि कला मंच ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। पीस पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्टिन परिसर में पौधारोपण किया गया। हरेला महोत्सव के शुभारंभ के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ताजवर भंडारी, ऊषा रावत, सीमा असवाल आदि मौजूद थे।
इधर, हरेला पर्व पर सरस्वती विद्या मंदिर, हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल में बाजार में प्रभात फेरी निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही अस्पताल और स्कूल कैंपस में आंवला, तेजपत्ता, अमरूद, रिंगाल, भेकल आदी के पेड़ लगाए, वहीं देवभूमि मत्स्य जीवी सहकारी समिति ल्वाणी नै मत्स्य पालन कैम्पस में सरपंच महिपाल बिष्ट की अगुवाई में एक पेड़ मां के नाम से 50 फलदार पौध रोपे। दूरस्थ भराड वाण आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे बच्चे ने पौधों का रोपण कर हरेला मनाया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द्र बिष्ट, अभिभावक संघ के अध्यक्ष गोविंद राम सोनी, गणेश मिश्रा, प्रधानाचार्य रमेश तिरवेदी, सुरेश कुनियाल , हीरा पहाड़ी, हीरा रूपकुडी, खडक सिंह,दयाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, संयोजक मोहन सिह गांववासी आदि मौजूद थे।
हरेला पर्व के उपलक्ष्य पर जाक धार तोक में राइका मैठाणा और ग्राम पंचायत मैठाणा के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण किया गया जिस से धरती को हरा भरा रखनें और जंगलों में लगी आग की क्षति पूर्ति हो सके। इस अवसर पर बांज, रीठा, अनार, सिल्वर ओक, बॉटल ब्रश, आडू , नीम, आवला के पौधें रोपित किए गए। कार्यकर्म पेड़ वाले गुरुजी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
हरेला पर्व पर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में प्राचार्य अखिलेश कुकरेती के नेतृत्व में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. चंद्रावती टम्टा, डा. हिना नौटियाल और स्वयं सेवकों ने पौधरोपित किये। कार्यक्रम में डा. कविता पाठक, डा. इन्द्रेश पाण्डेय, डा. विजय, डा. रविन्द्र, डा. स्वाति सुंदरियाल, डा. पूनम, डा. नरेंद्र पंघाल, डा. कमल किशोर द्वेवेदी, वैयक्तिक अधिकारी एल.एल. मुनियाल, मुकेश कंडारी आदि उपस्थित रहे। विकासखंड पोखरी में नागनाथ रेंज में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, पोखरी नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर एवं ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी पन्नालाल और पोखरी रेंज नागनाथ अलकनंदा भूमि संरक्षण वन क्षेत्राधिकारी बैंजी लाल शाह के नेतृत्व में ग्रामीणों और वनकर्मियों के सहयोग से हरेला पर्व पर पौधारोपण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रीति मौजूद रहीं। नागनाथ रेंज ने उडामाण्डा धार में हरेला वन में पौधारोपण किया गया।