गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड के पगनों गांव में भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन की ओर से राहत राशि के चेक, अहैतुक सहायता और खाद्यान्न किट वितरित किए गए।

विगत 22 अगस्त को पगनों गावं के ऊपर पहाडी से हुए भूस्खलन से सात परिवार प्रभावित हुए थे। जिसमें से एक परिवार का आवासीय भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त होने पर 1.30 लाख सहायता राशि और पांच हजार की अहैतुक सहायता राशि का चेक दिया गया। दो परिवारों के भवन आंशिक क्षति होने पर 65 हजार रुपये प्रति परिवार और पांच परिवारों को अहैतुक सहायता राशि के तहत प्रति परिवार पांच हजार के चेक वितरित किए गए। प्रभावित सभी परिवारों को पूर्व में खाद्यान्न किट भी उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन की टीम आपदा प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचा रही है। भूस्खलन प्रभावित गांव पगनों की विस्थापन के लिए प्रक्रिया भी चल रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!