कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर के कोरोना संक्रमित होने के चलते महाविद्यालय को गुरूवार 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान महाविद्यालय को सेनेटाइज किया जाएगा साथ ही सभी महाविद्यालय के सभी कर्मचारी इस दौरान घर पर एकांतवास में रहेंगे।
जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डा. जगदीश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को महाविद्यालय के एक असिस्टेंट प्रोफेसर कोरोना पाॅजिटिव पाये गये है। जिसके चलते महाविद्यालय को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि में सभी कर्मचारी अपने घर पर एकांतवास में रहेंगे। साथ ही बच्चों की पढ़ाई आॅन लाइन की जायेगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए है कि यदि किसी प्रकार के लक्षण दिखायी देते है तो वे अपनी जांच अवश्य कराये लें साथ ही विद्यालय में अतिआवश्यक कार्य पड़ने पर ही कर्मचारी को महाविद्यालय में बुलाया जा सकता है। अन्यथा वे अपने घरों पर ही रहे तथा कोरोना संक्रमण से बचने के नियमों का पालन करें।
