पोखरी (चमोली)। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए महावीर जग्गी को अध्यक्ष तथा संदीप नेगी को मंत्री पद पर निर्वाचित किया गया।
जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी तथा जिला मंत्री प्रकाश चौहान और चुनाव अधिकारी जीएल सैलानी की देखरेख में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर महावीर जग्गी तथा ब्रह्मानंद किमोठी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जग्गी को 86 तथा किमोठी को 52 मत मिले। इस तरह महाबीर जग्गी 54 मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर आसीन हुए। उपाध्यक्ष पद पर संदीप नेगी तथा मनीषा नेगी, मंत्री पद पर संदीप नेगी, संयुक्त मंत्री पद पर रेखा पटवाल राणा तथा रविन्द्र सिंह निर्वाचित हुए। अमित प्रकाश किमोठी को आय-व्यय निरीक्षक बनाया गया।
नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी तथा जिला मंत्री प्रकाश चौहान ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष जग्गी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का आभार जताते हुए संगठन के लिए समर्पित रहने का भरोसा देकर शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपखंड शिक्षाधिकारी नेहा भट्ट, निवर्तमान अध्यक्ष ब्रह्मानंद किमोठी, अनूप रावत, विजयलक्ष्मी रावत, धीरेन्द्र रावत, शांति स्वरूप नेगी, संजय कुमार,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष उपेन्द्र सती,प्राथमिक शिक्षक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष ताजबर राणा, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि धीरेन्द्र राणा, समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
