posted on : September 11, 2025 8:29 pm
गोपेश्वर। चमोली के आपदा प्रभावितों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने भी हाथ बढ़ा दिए हैं। चमोली जिले के थराली, नंदानगर तथा जोशीमठ के आपदा पीड़ितों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राहत सामग्री ट्रकों के माध्यम से भेजी है। राहत सामग्री के ट्रक चमोली तहसील में पहुंच गए है। तहसील कर्मचारियों ने राहत सामग्री को तहसील परिसर के खाली भवनों में सुरक्षित रख दिया है। राहत सामग्री में आटा, चावल, दाल, साबुन, मुरमुरे तथा अन्य जरूरी सामग्री शामिल है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
