शेयर करें !
posted on : October 12, 2025 7:02 pm

पोखरी (चमोली)। पोखरी ब्लॉक स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीआरसी सभागार में आयोजित सामाजिक विज्ञान महोत्सव की भाषण प्रतियोगिता में क्वींठी के हर्षित ने प्रथम, वीणा की भारती ने द्वितीय तथा हरिशंकर की दीपिका ने तृतीय स्थान बनाया। मॉडल प्रतियोगिता में वीणा के साहिल ने प्रथम, कलसीर की रानी ने द्वितीय तथा थालाबैड की अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया।  क्विज प्रतियोगिता में वल्ली की अंशिका ने प्रथम, सूगी-करछुना की प्रिया ने द्वितीय तथा पोखरी के साहिल ने तृतीय स्थान पाया। सभी विजेता छात्र-छात्राऐं अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। निर्णायकों में विक्रम सिंह भंडारी, राकेश भट्ट, संदीप नेगी, उर्मिला नेगी, गिरीश किमोठी, ताजवर राणा, सुधा कुंवर, प्रेम सिंह चौधरी, विजय सिमल्टी, देवेंद्र कठैत, एवं विनोद सजवाण शामिल रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी विनोद मटूडा तथा उप खंड शिक्षा अधिकारी नेहा भट्ट के मार्ग दर्शन में विकासखंड स्तरीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में 5 न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ब्लॉक प्रमुख राजी देवी, जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा, ज्येष्ठ प्रमुख उषा देवी तथा पूर्व प्रमुख प्रीति भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ब्लॉक प्रमुख राजी देवी ने कहा कि इस तरह से आयोजन से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है।ं बीरेंद्र सिंह राणा एवं उषा कंडारी ने शिक्षा विभाग की इस पहल की सराहना की। ब्लॉक समन्वयक कुसुमलता गड़िया ने कहा कि प्रतियोगिता में 5 न्याय पंचायतों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!