posted on : November 21, 2025 8:16 pm
गोपेश्वर (चमोली)। दशोली ब्लॉक के हरमनी ग्राम पंचायत के पोल गांव में रेडक्रास के तत्वाधान में आपदा प्रभावितों को सामग्री वितरित की गई। पिछले कई दिनों से आपदा की मार झेल रहे ग्रामीणों को रेडक्रास शाखा चमोली द्वारा 24 परिवारों को आपदा राहत सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान रेडक्रास सचिव सुरेंद्र रावत, प्रदीप सिंह, लक्ष्मण सिंह, सुभाष खत्री, यशवंत बिष्ट, वीरेंद्र सिंह आदि के द्वारा राहत सामग्री प्रभावितों को दी गई।
बताते चलें कि पोल गांव पर पिछले कुछ सालों से आपदा की मार पड़ी है। प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के विस्थापन के लिए सर्वेक्षण तक किया गया है। इसके बावजूद अभी तक ग्रामीणों की समस्या का स्थाई समाधान न होने के कारण ग्रामीण आपदा की मार झेल रहे हैं।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
