गोपेश्वर(चमोली)। आरएसएस की नगर कार्यकारिणी के तत्वाधान में पुलिस मैदान में प्रहार दिवस मनाया गया। गोपेश्वर में विजय दिवस के मौके पर प्रभात शाखा में प्रहार दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वयं सेवकों को दंड के अभ्यास के साथ ही प्रहार दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेन्द्र ने विजय दिवस पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, और विजयश्री के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के तहत घर घर संपर्क अभियान में कोई घर नहीं छूटना चाहिए। इस मौके पर आरएसएस के प्रांत सेवा प्रमुख पवन, विभाग प्रचारक मनोज, सह विभाग कार्यवाह कालिका, जिला कार्यवाह विक्रम, संघ चालक राजेंद्र, जिला प्रचारक मिथिलेश, नगर कार्यवाह अनिल, नगर प्रचारक दिनेश, बीजेपी जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बर्त्वाल, विनोद कनवासी, गजेन्द्र रावत, संदीप रावत, गुरुवेंद्र नेगी, शांति भट्ट, आयुश, लक्ष्मण कठैत, पूर्व विधायक मुकेश कोली आदि मौजूद रहे।
