posted on : January 1, 2026 7:35 pm

गोपेश्वर(चमोली)। चमोली भाजपा भी बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर विवादों में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट के समर्थन में कूद पड़ी है। इसके चलते भाजपाईयों ने पुराने पेट्रोल पंप चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के विवादों में आ घिरने पर अब भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके चलते भाजपा महेंद्र भट्ट के समर्थन कूद पड़ी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल के नेतृत्व में भाजपाईयों ने बुधवार को पुराने पेट्रोल पंप चौराहे पर कांग्रेस का पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस के विरूद्ध जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर भाजपाईयों ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भडास निकाली। इस अवसर पर वक्ताओं का कहना था कि महेंद्र भट्ट को बेवजह इस मामले में बदनाम किया जा रहा है। वह जमीनी कार्यकर्ता होने के चलते विवादों से हमेशा दूर रहे हैं। अब अंकिता भंडारी मामले से उनका नाम जोड़कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए कांग्रेस के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।

इस दौरान गोपेश्वर के पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, जिला महामंत्री विनोद कनवासी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, नगराध्यक्ष सतेंद्र असवाल, भरत गड़िया, नंदन बिष्ट, महेंद्र राणा, रामेश्वर प्रसाद सेमवाल, डीपी पुरोहित, चंद्रकला तिवाड़ी, शांति राणा, नंदी राणा, उमेश भट्ट, वत्सला सती, सुरेंद्र नेगी, दीपक भट्ट, अमित मिश्रा, जिला मीडिया समन्वयक मोहन नेगी, उपेंद्र भंडारी आदि शामिल रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!