posted on : January 28, 2026 6:45 pm

गोपेश्वर (चमोली)। पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर बदरीनाथ यात्रा का न्योता दिया। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी संग पूर्व काबिना मंत्री भंडारी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे। मुलाकात के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भंडारी ने उन्हें बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने का न्योता भी दिया। इस असवर पर राज्य की सियासत के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। इस मुलाकात के दौरान अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर भी तीनों नेताओं के मध्य काफी देर तक संवाद चला।

बताते चलें कि कांग्रेस विधायक रहते हुए उन्होंने बदरीनाथ सीट से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। हालांकि 2024 में भाजपा के टिकट पर बदरीनाथ उप चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वे लगातार जन समस्याओं को लेकर सियासत में सक्रिय बने हुए हैं। चमोली जिले में मेडिकल कालेज की स्थापना की कसक उनके मन में अभी तक बनी हुई है। इस मामले में वे लगातार मुख्यमंत्री और भाजपा हाईकमान से आग्रह करते आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से उन्होंने मेडिकल कालेज के बारे में भी चर्चा की।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!