शेयर करें !
posted on : September 14, 2026 5:00 pm

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा हेलीपैड के पास सोमवार को लैंडस्लाइड से मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने के बाद बड़ी संख्या में यात्री फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मोर्चा संभालते हुए अब तक 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया। अभियान के दौरान करीब 600 से 700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित निकाला गया।

सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर सोनप्रयाग पोस्ट से सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम तत्काल चीड़वासा पहुंची। एसडीआरएफ ने पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवाजाही जोखिमपूर्ण होने के बावजूद जवानों ने यात्रियों को सुरक्षित तरीके से एक-एक कर पार कराया। दुर्गम परिस्थितियों में एसडीआरएफ की टीम लगातार मौके पर तैनात है और यात्रियों व घोड़े-खच्चरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!