गोपेश्वर (चमोली)। आयुर्वेदिक विभाग की ओर से चमोली में कोरोना योद्धाओं व होम आसोलेशन में रह रहे लोगों को आयुष रक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से कोरोना संक्रमण से बचाव हो सके।
जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डा. सुनील रतूडी ने बताया कि चमोली जिले को निदेशालय की ओर से दस हजार आयुष रक्षा किट उपलब्ध करवायी गई है। जिसमें से पांच हजार से अधिक आयुष रक्षा किट कोरोना योद्धाओं व होम आसोलेशन में रह रहे लोगों को वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी डा. दुष्यंत पाल के माध्यम से जिले के थराली, जोशीमठ, देवाल व नारायणबगड में रक्षा किट का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अन्य विकास खंडों में भी रक्षा किट का वितरण किया जायेगा। उन्होंने आम जनमानस से आयुर्वेदिक आहर विहार, दिनचर्या अपनाने, योग व प्राणायाम को अपने दैनिक क्रियाकलाप में शामिल करने की अपील की है।
