देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
Independence Day 2026 Greetings
शेयर करें !
posted on : November 5, 2026 4:07 pm
  • गंगनानी के पास डबरानी की ओर जाते समय हुआ हादसा,
  • गुजरात के छह यात्रियों समेत सात थे सवार; एक गंभीर घायल रेस्क्यू

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। गंगनानी के पास डबरानी की ओर जा रही गुजरात के यात्रियों की इनोवा कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। हादसे में अब तक चार लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक गंभीर घायल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। दो महिलाएं अभी लापता हैं। नदी में उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, इनोवा कार संख्या UK08 TA 6040 में चालक समेत सात लोग सवार थे। इनमें छह यात्री गुजरात के रहने वाले थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की उजेली और भटवाड़ी पोस्ट से टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया गया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान नदी किनारे से चार शव बरामद किए गए। मृतकों में अशोकबेन पटेल (49), रुतिका अशोकभाई पटेल (19), घनश्यामभाई सरवालिया (32) और कार चालक राहुल अग्रवाल शामिल हैं। राहुल अग्रवाल हरिद्वार के निवासी थे।

हादसे में 17 वर्षीय वेदांत अशोकभाई पटेल को गंभीर हालत में बचाया गया। उसे बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से रेफर करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुधाबेन अशोकभाई पटेल (45) और किरणबेन विशालभाई पटेल (34) का कोई पता नहीं चल पाया है।

एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर बचाव अभियान लगातार जारी है। टीमें नदी के तेज बहाव और आसपास के संभावित स्थानों पर लापता महिलाओं की तलाश कर रही हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!