गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर चमोली जिले के कर्णप्रयाग महाविद्यालय में वर्चूअल माध्यम से क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के गणित विषय के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांख्यिकी के जनक प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। इस मौके पर बोलते हुए गणित विभाग के डा. रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रो. महालनोबिस को भारत में आधुनिक सांख्यिकी जनक माना जाता है। उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई) की स्थापना की थी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डा. शीतल देशववाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय के गणित विषय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को महाविद्यालय की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। कार्यक्रम में डा. आरसी भट्ट, डा. वंदना तिवारी, डा. एमएस कंडारी, नरेंद्र पंथाल, कमल किशोर आदि ने सहयोग किया।
