शेयर करें !
posted on : November 23, 2020 4:49 pm
Independence Day 2026 Greetings

वन विभाग मौन बैठक कर बना तमाशबीन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी नगर पंचायत की कूड़ा निस्तारण को लेकर लापरवाही यहां संरक्षित बांज के जंगल के लिये नासूर बन गया है। यहां नगर पंचायत की ओर से देवस्थान गांव के समीप बांज के जंगल में कूड़ा निस्तारण किया जा रहा है। जिसमें आये दिन लग रही आग के चलते यहां बांज के पेड़ नष्ट होते जा रहे है।  लेकिन नगर पंचायत की ओर से यहां कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। वहीं वन विभाग भी इस संरक्षित प्रजाति के पेड़ों को बनाने के प्रति मौन सादे हुए है।

बता दें कि पोखरी नगर पंचायत के गठन के बाद से नगर पंचायत की ओर से वर्तमान तक यहां कूड़ा डंपिंग जोन की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। ऐसे में यहां प्रतिदिन नगर क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े का निस्तारण नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा देवस्थान गांव के बांज के जंगल में किया जा रहा है। ऐसे में यहां अजैविक कचरे से जहां छोटे पौधे खराब होने लगे हैं। वहीं बार-बार कूड़े में लग रही आग से यहां मौजूद बांज के पेड़ खराब होने लगे हैं। वन पंचायत सरपंच पुष्पा देवी, श्रवण सती, वेदप्रकाश सती का कहना है कि कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से कूड़ा डंपिंग जोन निर्माण कर जंगल के संरक्षण की मांग की गई है। लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बन हुई है।

नगर में कूड़ा डंपिंग जोन निर्माण के लिये डीपीआर तैयार कर वन भूमि हस्तारण के लिये शासन को भेजी गई है। भूमि उपलब्ध होते ही कूड़ा डंपिंग जोन का निर्माण करवाया जाएगा। वहीं कूड़े में लग रही आग को बुझाने के लिये इंतजाम किये गये हैं। जल्द ही समस्या का निस्तारण कर लिया जाएगा।

लक्ष्मी प्रसाद पंत, अध्यक्ष, नगर पंचायत पोखरी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!