शेयर करें !
posted on : August 11, 2021 5:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के दशोली विकास खंड के ग्राम पंचायत दोगड़ी-कांडई के ग्रामीणां ने जिला प्रशासन से गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली वासुकी-कांडई-टंगसा पेयजल योजना के सुधारीकरण की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि सप्लाई लाइन के जर्जर अवस्था में पहुंचने के चलते बार-बार गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रहे है। जिससे ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति के लिये खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि जल संस्थान की ओर से दशोली ब्लॉक के काण्डई, टंगसा और आनंदनगर गांवों को पेयजल आपूर्ति के लिये वर्षों पूर्व वासुकी-कांडई-टंगसा पेयजल योजना का निर्माण किया गया था। जिसके बाद वर्ष 1990 तक पेयजल योजना से गांवों को पेयजल की अपूर्ति की गई। लेकिन इसके बाद से योजना का रख-रखाव न होने के चलते सप्लाई लाइन जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। जिससे यहां कांडई और आनंदनगर के 70 परिवारों को पेयजल की आपूर्ति के लिये दर-ब-दर भटकना पड रहा है। ग्रामीणों ने मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान दोगड़ी पूनम देवी, बलीवर सिंह, देवेंद्र सिंह, महानंद बिष्ट, धीरेंद्र सिंह और शांती देवी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!