posted on : November 1, 2020 1:29 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में रविवार को कोरोना के 20 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 1797 हो गई है। हालांकि इसमें से 1576 लोगों संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके है और 221 के एक्टिव है। रविवार को जिले में नारायणबगड से 8, कर्णप्रयाग से 6, गोपेश्वर से 4 तथा गौचर व नंदप्रयाग से 1-1 केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के इलाज में जुटी है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। रविवार को 405 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 39701 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 35258 सैंपल नेगेटिव तथा 1797 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 889 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

कोविड संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत बाहरी प्रदेशों से आए 14 प्रवासी अभी फेसलिटी क्वारटीन में ठहराए गए लोगों की रेग्यूलर जाॅच कर रही है। इसके अलावा 120 प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया गया है। होम क्वारंटीन लोगों के मेडिकल जांच के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमें गांवों में घर-घर जाकर जांच कर रही है। इसके अलावा आशा के माध्यम से भी होम क्वारंटीन लोगों की नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी प्रवासियों को क्वारंटीन नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। शासकीय कार्मिकों के माध्यम से क्वारंटीन लोगों पर निरतंर निगरानी रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही भी अमल में लाई जा रही है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!