शेयर करें !
posted on : April 27, 2023 5:52 pm
Independence Day 2026 Greetings

बदरीनाथ (चमोली)। बैकुंठ धाम में अन्य तीर्थ एवं पर्यटक स्थलों में भी जुटने लगे है पर्यटक और श्रद्धालु। बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही भू-बैकुण्ठ धाम के आसपास तप्तकुण्ड, नारद कुण्ड, शेष नेत्र झील, नीलकण्ठ शिखर, उर्वशी मन्दिर, ब्रह्म कपाल, माता मूर्ति मन्दिर तथा देश के प्रथम गांव माणा, भीमपुल, वसुधारा जल प्रपात एवं अन्य ऐतिहासिक और दार्शनिक स्थलों पर भी श्रद्वालुओं एवं पर्यटकों की भीड जुटने लगी है।

 

कब कितने यात्री पहुंचे बद्रीनाथ

विगत वर्षो में लाखों श्रद्वालु बदरीनाथ की यात्रा कर चुके है। पिछले आंकडो पर नजर डाले तो वर्ष 2016 में 654355, वर्ष 2017 में 920466 तथा वर्ष 2018 में 1048051, वर्ष 2019 में 1244993 तथा वर्ष 2020 में 155055 श्रद्वालु बदरीनाथ पहुंचे। वर्ष 2021 में कोरोना संकट के कारण 197997 श्रद्वालु ही बदीनाथ पहुंचे। जबकि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के बाद विगत वर्ष 2022 में 1763549 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस बार पहले दि नही दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर अखंड ज्योति के दर्शन किये।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!