शेयर करें !
posted on : May 5, 2023 7:08 pm
Independence Day 2026 Greetings
  • 40 किमी की दौड पूरी कर देवाल से वाण पहुंची सरोजनी कोटेडी, ग्रामीणो ने किया स्वागत

देवाल (चमोली)। मां नंदा के धर्म भाई वाण गांव स्थित लाटू देवता मंदिर के कपाट आगामी छह महीने के लिए भक्तों के दर्शनार्थ खोले दिये गये। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा/बैशाख पूर्णिमा के अवसर पर सैकड़ो भक्तो की उपस्थिति में विधि विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ लाटू मंदिर के दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर कपाट खोले गये। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं नें स्थानीय ग्रामीणों के साथ पारम्परिक झोडा, झुमेला लोकनृत्य किया। स्थानीय ग्रामीणों नें मां नंदा और लाटू देवता के लोकगीत और जागर भी लगाये। इस अवसर पर विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, लाटू देवता के पुजारी खीम सिंह नेगी, लाटू मंदिर समिति के उपाध्यक्ष हीरा सिंह पहाडी, जागर गित्योर हुकुम सिह, सामाजिक कार्यकर्ता हीरा सिंह पहाडी, अवतार सिंह, खिलाफ सिंह, देवेंद्र सिंह पंचोली, महिला मंगल दल अध्यक्ष नंदी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामेश्वरी देवी, घनश्याम सिंह, गब्बर सिंह दानू, देवेंद्र सिंह दानू, गंगा सिंह, ढोल वादक बखतावर राम, भवान राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

सरोजनी ने लगाई 40 किमी की दौड

लाटू देवता के कपाट खुलने पर चैड़ गांव की 20 वर्षीय सरोजनी कोटडी नें देवाल से वाण तक 40 किलोमीटर की दौड लगायी। वाण गांव पहुंचने पर ग्रामीणों नें सरोजनी का स्वागत किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!