शेयर करें !
posted on : November 20, 2020 6:35 pm
Independence Day 2026 Greetings

शनिवार 21 नवम्बर को आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सहित रावल करेंगे नृसिंह मंदिर प्रस्थान

पांडुकेश्वर (चमोली)। गुरूवार की सांय को  भगवान बद्रीनारायण के कपाट बंद होने के पश्चात शुक्रवार को उद्धव जी व कुबेर जी की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास योग ध्यान बदरी पांडुकेश्वर पहुंच गये है। शीतकाल में दोनों देवों की पूजा यहीं पर संपन्न होगी। आदिगुरु शंकराचार्य जी की गद्दी शनिवार को प्रातः नौ बजे  नृसिंह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान करेगी।  पांडुकेश्वर में महिला मंगल दल ने देव डोलियों का स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में  श्रद्धालु देव डोलियों के दर्शन के लिए पहुंचे थे।

शुक्रवार की सुबह उद्धव जी व कुबेर जी की उत्सव डोली के साथ ही  आदिगुरू शंकराचार्य की  गद्दी पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान हुई थी। अपराह्न बाद डोली योगध्यान बदरी पांडुकेश्वर के मंदिर में पहुंची। डोली के साथ बदरीनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी रावल, नायब रावल जी, अपर मुख्यकार्यकारी अधिकारी  बीडी सिंह, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, अपर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रवींद्र भट, दफेदार कृपाल सनवाल, प्रधान पांडुकेश्वर बबिता पंवार, सरिता रावत, अरविंद शर्मा, दिगम्बर पंवार, कल्याण सिंह भंडारी, परमजीत भंडारी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!