गोपेश्वर (चमोली)।  उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार की सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। भूकंप के तेज झटकों के साथ ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े। जिससे चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। भूकंप का केंद्र बिंदू जोशीमठ बताया जा रहा है।

शनिवार सुबह आये भूकंप से लोग दहशत में है। भूकंप का केंद्र चमोली जिले का जोशीमठ था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई है। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और उधम सिंह नगर में भी इसका असर देखा गया। भूकंप की आह होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल इस भूकंप से कोई जानमाल का नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

श्रीनगर गढ़वाल

 

श्रीनगर में महसूस किये गए भूकंप के जबरदस्त झटके

 

5:59 पर महसूस हुए भूकंप के झटके

 

3-4 सेकेंड तक महसूस हुए भूकंप के झटके

 

लोग निकले घरों से बाहर, दहशत का माहौल

                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!