posted on : May 26, 2021 7:48 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में बुधवार को 175 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 10906 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 8161 लोग स्वस्थ्य हो चुके है और 2517 केस एक्टिव हैं।
बुधवार को 1751 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 148504 व्यक्तियों के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 137598 सैंपल नेगेटिव तथा 10906 सैंपल पाॅजिटिव मिले और 728 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
