गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ विधान सभा के तीन विकास खंडों के 48 ग्राम सभाओं की महिला मंगल दलों को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने विधायक निधि से सांस्कृतिक सामग्री खरीद के लिए 24 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि विकास खंड पोखरी, दशोली और जोशीमठ के 48 ग्राम सभाओं की महिला मंगल दलों को प्रति ग्राम सभा 50 हजार रुपये की धनराशि सांस्कृतिक सामग्री खरीद के लिए स्वीकार किये गये है। उन्होंने बताया कि पोखरी ब्लॉक नैल ऐथा, सोड़ामंगरा, संगूड़, किमोठा, काण्डई, सेमसांकरी, भिकोना, गनियाला, श्रीगढ़ तथा सरणाचांई दशोली विकास खंड के कुजो मैकोट, बछेर, गैरटंगसा, गोलिम, देवरकनेरी, पाणा, पगना, जैसाल, कम्यार, हाट, देवर खडोरा, सैंजी, बिरही तथा सैकोट और जोशीमठ विकास खंड के मेरग, पैनी, ल्यारी थैणा, देवग्राम, उर्गम, पोखनी, पल्ला जखोला, भेंटा, अरुडी पटुडी, पुलना,थेंग, गणाई, किमाणा, डुमक, कलगोठ, पगनो, मोल्टा, लंगसी, सलूड डुंग्रा, सुभाई, रिंगी, ढाक, रेगडी तथा हेलंग ग्राम सभा शामिल है।
