शेयर करें !
posted on : August 3, 2021 5:35 pm
Independence Day 2026 Greetings

कर्णप्रयाग (चमोली)। बार एसोसिएशन कर्णप्रयाग के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से तहलसील में सब रजिस्ट्रार की तैनाती की मांग उठाई है। एसोसिएशन के सचिव भुवन नौटियाल ने मामले में मंगलवार को जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कर्णप्रयाग में सब रजिस्ट्रार का पद रिक्त होने के चलते प्रशासन की ओर से तहसीलदार को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था। लेकिन बीते दिनों कर्णप्रयाग में तैनात तहसीलदार के स्थानांतरण के बाद एक बार फिर तहसीलदार के साथ ही सब रजिस्ट्रार का पद रिक्त हो गया है। जिससे यहां स्थानीय लोगों को भूमि संबंधी कार्यों के साथ ही अन्य कार्यों के सम्पादन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से तत्काल कर्णप्रयाग में सब रजिस्ट्रार की तैनाती की मांग उठाई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!