शेयर करें !
posted on : October 30, 2023 6:36 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के घेस गांव निवासी दीपक कुमार का शव गांव से दो किलोमीटर दूर जंगल में पेड़ पर लटका मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक जैनबिष्ट को दी। राजस्व पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा कर अपने कब्जे में किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उप प्रधान धंन सिंह ने बताया है कि दीपक कुमार 25 अक्टूबर से घर से अचानक लापत हो गया था। लगातार ग्रामीणों और परिजनों ने ढूंढ खोज शुरू की। 29 अक्टूबर साम को शव को जंगल के एक पेड़ में लटका देखा गया। जिसकी पहचान दीपक कुमार 28 वर्ष पुत्र रूप राम घेस के रूप  हुई है। राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!