शेयर करें !
posted on : June 15, 2025 7:14 pm

गोपेश्वर (चमोली)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव  के तहत जनपद में विभिन्न पदों पर आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से  आरक्षण को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। अंतिम तिथि 15 जून कुल 213 आपत्तियां दर्ज की गई।

आरक्षण को लेकर प्रधान पद पर सर्वाधिक 102आपत्तियां दर्ज की गई हैं। इसके अलावा बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) पद पर 69, जिला पंचायत सदस्य पद पर 29 और ब्लॉक प्रमुख पद पर 13 आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं। जिला प्रशासन की ओर से प्राप्त आपत्तियों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार निस्तारण 17 जून तक किया जाएगा। आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित प्रक्रिया के तहत 18 जून को किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!