गोपेश्वर (चमोली)। आम आदमी पार्टी का चमोली जिले के बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। पार्टी की ओर से चल रही विडियो वैन शुक्रवार को मंडल घाटी में पहुंच जहां पार्टी की रीति-नीति को लोगों को बता कर आप की सदस्यता दिलायी गई।

दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी केजरीवाल माॅडल लाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सभी विधान सभा क्षेत्रों मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बदरीनाथ विधान सभा क्षेत्र में भी विडियो वैन के माध्यम से दिल्ली माॅडल को लोगों को दिखा कर उन्हें आम आदमी पार्टी से जोड़ा रहा है। आप के कार्यकर्ता अनुराग पोखरियाल, दीपक कुमार, प्रकाश चंद, हर्षबर्धन, मनोज ने बताया कि आम आदमी पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी इसके लिए पार्टी ने अभी से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को आप से जोड़ा जा रहा है ताकि आने वाले समय में सभी गांवों में कार्यकर्ताओं को जोड़ कर संगठन को मजबूत किया जाए। उन्होंने बताया कि आप के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है और लोग स्वयं आकर पार्टी की सदस्यता ले रहे है। लोगों में आप के प्रति काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!