गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना का संक्रमण अब शहर से गांवों की ओर से तेजी से पैर पसार रहा है। जिसको देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चमोली की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि संक्रमण को रोका जा सके। वहीं नियो विजन देहरादून की ओर से कोरोना फ्रंड लाइन वर्कस को फेस शिल्ड वितरित किये गये।
एबीवीपी के विभाग संयोजक अमित मिश्रा ने कहा कि जिस तरह से कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी के साथ पांव पसार रहा है ऐसी दशा में ग्रामीणों को जागरूक किया जाना जरूरी है ताकि कोरोना के संक्रमण को और अधिक फैलने से बचाया जा सके और ग्रामीण सुरक्षित रह सकें। इसके लिए एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क, सेनेटाइजर व साबून वितरित किये जा रहे है। वहीं ग्रामीणों को कोरोना के संक्रमण से बचाव के बारें में भी जाकरूक किय जा रह है। उन्होंने बताया कि उनके संगठन की ओर से देवर, खडोरा, घिंघराण आदि गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर कोरोना से बचाव की सामग्री भी बांटी गई। उन्होंने कहा कि इसमें उन्हें राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष पुष्पा पासवान की ओर से भी सहयोग किया। इस मौके पर अमित ठाकूर, प्रतिक भट्ट, मयंक पासवान आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर नियो विजन देहरादून की ओर से कोरोना योद्धाओं जिनमें पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, पर्यावरण मित्र, बैंक कर्मी, पत्रकार, वाहन चालकों को फेस शिल्ड वितरित किये गये। न्यू विजन के कैलाश भट्ट व हरीश भारती ने बताया कि कोरोना के इस संकट की घड़ी में कोरोना योद्धाओं के साथ ही जो लोग मुस्तैदी के साथ अपने कार्यों में जुटे है उनकी सुरक्षा भी समाज के हर व्यक्ति का दायित्व है। इसी कड़ी उनकी संस्था की ओर से कोरोना योद्धाओं को फेस शिल्ड वितरित कर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव करने में सहयोग दिया गया है।
