शेयर करें !
posted on : May 21, 2021 5:57 pm

देहरादून/गोपेश्वर (चमोली)। पर्यावरण के क्षेत्र में अतुल्यनीय योगदान देने वाले सुंदर लाल बहुगुणा के निधन पर उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत सहित चमोली के पर्यावरण विद, पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक जताते हुए उनकी मृत्यु को अपूर्णिय क्षति बताया।

बता दें कि पर्यावरण विद सुंदर लाल बहुगुणा  का शुक्रवार को कोविड इलाज के दौरान एम्स में निधन हो गया है। 94 वर्षीय बहुगुणा को आठ मई को कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया था जहां उनकी शुक्रवार को मृत्यु हो गई। उनके निधन से संपूर्ण उत्तराखं डमें शोक की लहर दौड़ पड़ी है। चमोली जिले में भी पर्यावरण क्षेत्र से जुडे़ लोगों ने उनके निधन पर अपने संवेदनाऐं व्यक्त की है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में गांघी शांति पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद पदमश्री चंडी प्रसाद भट्ट, सर्वोदयी कार्यकर्ता मुरारी लाल, मनोज तिवारी, पेड़वाले गुरूजी धनसिंह घरिया, मंगला कोठियाल आदि शामिल थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!