शेयर करें !
posted on : May 21, 2021 5:58 pm

गौचर/कर्णप्रयाग/पीपलकोटी (चमोली)। उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री व चमोली जिले के प्रभारी मंत्री डा. धनसिह रावत चमोली जिले के चार दिवसीय भ्रमण के पहले दिन उन्होंने गौचर, कर्णप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी के अस्पतालों का निरीक्षण कर कोरोना की रोकथाम के प्रयासों का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य महकमे से जुड़के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोविड की रोकथाम के लिए सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है और इसके लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी हर नागरिक का जीवन अमूल्य है उसको  बचाना हमारा दायित्व है।

शुक्रवार को उन्होंने गौचर चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया। वहां की समस्याओं को जाना। उसके बाद उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग का निरीक्षण करते हुए उन्होंने लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं की जानकाकरी ली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमोली का निरीक्षण करते हुए उन्होंने  ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल बुखार और गांव-गांव में टेस्टिंग की जानकारी भी ली उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलकोटी व स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय पीपल कोटी का निरीक्षण किया। उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मियों का निर्देश दिए की गांव में  जांच को अधिक तेजी के साथ बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि जहां जो जो कमियां नजर आ रही है उन्हें तत्काल प्रभाव से निदान कर जनता की सेवा की जाए। अवसर पर भारतीय जनता पार्टी चमोली जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट  मंडल अध्यक्ष गौचर जयकृत सिंह बिष्ट, अनिल नेगी, प्रकाश शैली मंडल अध्यक्ष पीपलकोटी राजेंद्र प्रसाद हटवाल नगर पंचायत पीपलकोटी अध्यक्ष रमेश बंडवाल, आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!