शेयर करें !
posted on : March 15, 2022 6:49 am

ग्राम प्रधान ने लगाया आरोप विद्युत  विभाग के अधिकारी क्षतिग्रसत पोल को ठीक करने में कर रहे बहाने बाजी

गोपेश्वर (चमोली)। बीते नौ मार्च को चमोली जिले के दशोली विकास खंड के निजमूला घाटी के झींझी के पास पीएमजीएसवाई की सड़क कटिंग के दौरान जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था  जिसके कारण यहां पर तीन विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गये थे तब से झींझी गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। इसको ठीक करने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान झींझी ने जिलाधिकारी चमोली को ज्ञापन सौंपा कर आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी पहले बिजली बिल लेकर दफ्तर में आने की बात कर रहे है।

ग्राम प्रधान ईराणी मोहन सिंह नेगी का कहना है कि जेसीबी दुर्घटना में तीन विद्युत पोल भी क्षतिग्रसत होने से झींझी गांव में विद्युत आपूर्ति ठप चल रही है। इसकी सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। लेकिन विभागीय अधिकारी का कहना है कि पहले सभी गांव वाले बिजली का बिल लेकर उनके दफ्तर में पहुंचे तब ही जाकर विद्युत लाइन ठीक की जायेगी। उनका कहना है कि अधिकारियों के इस रवैये के कारण ग्रामीण अंधेरे रहने को मजबूर है। जबकि ग्रामीणों की ओर से पहले ही बिजली के बिल जमा किये जा चुके है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की छानबीन कर विद्युत आपूर्ति  बहाल करने की मांग की है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!