शेयर करें !
posted on : July 17, 2023 4:55 pm
Independence Day 2026 Greetings

अपने आप को सेना का मेजर बताकर रायवाला आर्मी कैंट में जबरन घुसने का प्रयास करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है

जानकारी के मुताबिक एक युवक जिसकी गाड़ी पर आर्मी लिखा हुआ था उसने रायवाला कैंट के गेट पर पहुंचकर स्वंय को सेना का मेजर बताते हुए जबरन घुसने का प्रयास किया। युवक ने अपना कार्ड भी दिखाया। शक होने पर सेना के जवानों ने आरोपित को पकड़ लिया और आला अधिकारियों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मेजर अर्जुन बताया। सख्तायी से पूछताछ में आरोपित का असली नाम राहुल कुमार पुत्र सहदेव निवासी शामली उत्तर प्रदेश निकला। आर्मी अधिकारियों ने आरोपित को रायवाला पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस द्वारा आरोपित की गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से एक फर्जी आर्मी कार्ड, एक हेड बरामद हुआ। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!