शेयर करें !
posted on : July 17, 2023 4:57 pm
Independence Day 2026 Greetings

हरिद्वार। सड़क हादेस में एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए रूड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा दिल्ली-मंगलौर राजमार्ग पर गुड मंडी के समीप हुआ।

जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गुड मंडी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार महिला सानो व उसके पुत्र जाहिद व एक 7 वर्ष के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ग्राम तेलीवाला पाडली गुर्जर के निवासी थे, जो रिश्तेदारी में जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर देसरी बाइक पर सवार शमीम निवासी रामपुर रूड़की व अरशद निवासी गुलाब नगर घायल हो गए। ये दोनों देवबंद में एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रूड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!