शेयर करें !
posted on : May 29, 2021 6:06 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शनिवार से तीन दिवसीय रक्तदान शिविर की शुरूआत की। पहले दिन दस यूनिट रक्तदान किया गया तथा अन्य रक्तदाता कार्यकर्ताओं की सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई।

जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष दीपक भट्ट ने बताया कि इस महामारी के चलते हर आदमी अपने हिसाब से लोगों को सहयोग कर रहा है। इसी के तहत भाजयुमों में अस्पतालों में मरीजों के लिए रक्त की कमी न हो इसके लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल की ओर से कार्यकर्ताओं को अपने नजदीकी चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर आयोजित करने की अपील की गई थी। इसी कड़ी में शनिवार को गोपेश्वर में भी रक्तदान शिविर का आयोजन 10 यूनिट रक्तदान के साथ ही अन्य रक्तदाता युवाओं की सूची विभाग को सौंपी गई है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय कुमार, सुशील ड़िमरी, प्रदीप चैधरी, विपिन जोशी, आदि मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!