गोपेश्वर (चमोली)। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में कार्यरत समस्त अस्थायी, सीजनल, दैनिक वेतन कार्मिकों ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में कर्मचारी सेवा नियमावली की उत्तराखंड कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
कर्मचारी सेवा नियमावली बनाने के ऐतिहासिक कार्य को प्रमुखता से करवाने के लिए मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का धन्यवाद ज्ञापित किया। गौरतलब है कि शनिवार को स्थायी कर्मचारियों ने बैठक कर कर्मचारी सेवा नियमावली बनने पर प्रसन्नता जताई थी तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय तथा प्रदेश सरकार का आभार जताया था।
बीकेटीसी अस्थायी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेश भट्ट ने कर्मचारी सेवा नियमावली बनने पर खुशी व्यक्त करते हुए मंदिर समिति के इतिहास में 1939 से लंबित इस प्रक्रिया की पूर्णा को सभी कार्मिकों के नये उन्नत भविष्य की शुरुआत बताया। उन्होंने अस्थायी कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार जताया, साथ ही इस कार्य में अहम भूमिका निभाने पर मुख्यकार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह एवं विशेष कार्याधिकारी रमेश सिंह रावत को भी धन्यवाद दिया। सभी अस्थायी मंदिर कार्मिकों ने इस नियमावली को ऐतिहासिक एवं कर्मचारी हितों की रक्षा करने वाला बताया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!