शेयर करें !
posted on : September 26, 2026 4:52 pm
  • एक अक्टूबर से स्मार्ट पीडीएस पर शुरू होगी प्रक्रिया
  • 90 दिन में ई-केवाईसी कराकर फिर सक्रिय करा सकेंगे कार्ड

गोपेश्वर (चमोली)। छह माह से राशन न लेने वाले राशन कार्ड अब स्मार्ट पीडीएस पर स्वतः निष्क्रिय होंगे। चमोली में यह प्रक्रिया एक अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडेय ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देश पर निष्क्रिय और डुप्लीकेट राशन कार्डों के साथ दोहरे लाभार्थियों की भी जांच की जा रही है।

जिन राशन कार्डों पर पिछले छह माह से खाद्यान्न का सफल आदान-प्रदान नहीं हुआ है, उन्हें अगले माह की पहली तारीख से स्वतः निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ऐसे कार्डधारकों को 90 दिन के भीतर ई-केवाईसी और क्षेत्रीय सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। पात्र पाए जाने पर नियमानुसार राशन कार्ड दोबारा सक्रिय किया जाएगा।

मोबाइल नंबर राशन कार्ड से लिंक नहीं होने के कारण जिन लाभार्थियों को एसएमएस सूचना नहीं मिल रही है, वे संबंधित उचित दर विक्रेता या क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीध्पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर अपना विवरण अपडेट करा सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने पात्र लाभार्थियों से समय रहते ई-केवाईसी और आवश्यक सत्यापन पूरा कराने की अपील की है, ताकि राशन लेने में किसी तरह की परेशानी न हो।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!