posted on : November 22, 2020 5:27 pm

थराली (चमोली)। चमोली जिले के राजकीय खाद्यान्न भंडारण देवाल में तैनात खाद्य आपूर्ति निरीक्षक का स्थानांतरण को लेकर ग्रामीणों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में खासा रोष व्याप्त है। उन्होंने इस स्थानांतरण को राजनीति से प्रेरित  बताते हुए इसे रोकने की मांग प्रशासन से की है। 

देवाल ब्लाक के राजकीय खाद्यान्न भंडारण में तैनात खाद्य निरीक्षण मुकेश नेगी का स्थानांतरण चमोली गोदाम के लिए किए जाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी की ओर से जारी किया गया। साथ ही चमोली में तैनात निरीक्षण को प्रशासनिक आधार पर देवाल गोदाम में भेजने की बात कही गई हैं। आदेश में कहा गया हैं कि चमोली निरीक्षक की ओर से गोदाम से डीलरों को समय से खाद्यान्न की आपूर्ति नही की जाती हैं। जिस पर उनका वेतन तक रोका गया हैं। इस आदेश को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों में खासा रोष व्याप्त है। क्षेत्रीय  जनप्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य कृष्णा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रमोद मिश्रा, प्रताप राम, ग्राम प्रधान रेखा देवी, रविंद्र बिष्ट, पुष्कर राम, चंद्रमोहन मिश्रा आदि कहना है कि देवाल ब्लाक जिले के दुरस्थ ब्लाॅकों में सुमार हैं, आज भी कई गांव सड़क से वंचित पड़े हुए हैं। ऐसे में पिछले करीब डेढ़ साल से यहां तैनात खाद्य निरीक्षक बेहतरीन तरीके से गांवों में खाद्यान्नों की नियमित एवं व्यवस्थित आपूर्ति करवाईं हैं। यही नहीं कोरोना काल में निःशुल्क वितरित किया गया हैं ऐसे में भी इस विकास खंड में किसी तरह की शिकायत नही मिली हैं। उन्होंने कहा गया हैं कि ईमानदार अधिकारी का स्थानांतरण पूरी तरह से राजनीतिज्ञ दबाव किया गया हैं जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से जनप्रतिनिधियों ने खाद्यान्न निरीक्षक का जनहित में तत्काल स्थानांतरण रोके जाने की मांग की गई हैं।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!