गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में सोमवार को कोरोना के 41 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 2091 हो गई है। हालांकि इसमें से 1715 लोगों संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके है और 376 केस एक्टिव हैं। सोमवार को गौचर से 19, थराली से 13, गोपेश्वर, देवाल व नारायणबगड़ से 02-02, पोखरी, गैरसैंण व पाण्डुकेसर से एक-एक केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के इलाज में जुटी है।
कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। सोमवार को 218 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 42615 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 38495 सैंपल नेगेटिव तथा 2091 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 312 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
