शेयर करें !
posted on : August 20, 2021 5:15 pm

आनुशांगिक संगठन एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस ने किया रक्तदान, फल वितरण और गोपीनाथ मंदिर में बांधे रक्षा सूत्र

गोपेश्वर (चमोली)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के जन्म दिवस सदभावना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया वहीं कांग्रेस के आनुशांगिक संगठन एनएसयूआई और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में रक्तदान और भर्ती मरीजों को फल वितरित किये।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर गोपेश्वर में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते है। उन्हीं की बदौलत आज देश सूचना के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है।  उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था और 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार, नवोदय विद्यालयों की नींव, राष्ट्रीय शिक्षा नीति राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को उनके बताये मार्ग पर चल कर समाज की सेवा करनी चाहिए।

इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में रक्तदान भी किया, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये वहीं महिला कांग्रेस की ओर से गोपीनाथ मंदिर में पहुंच कर रक्षा सूत्र बांध कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी, सुरेश डिमरी, लक्ष्मणसिह बिष्ट, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, हरेंद्र सिंह राणा, रवीन्द्र नेगी, संदीप भंडारी, संदीप नेगी, विपिन फरस्वाण, योगेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष महिला सेवादल अनीता नेगी, जयवीर सिंह नेगी, गोपाल सिंह रावत, ऊषा फस्र्वाण, उमा थपलियाल, मुकुल बिष्ट, आशा रावत, अनंत पाल आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!