शेयर करें !
posted on : October 10, 2024 5:24 pm
Independence Day 2026 Greetings

देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो माह से रसोई सिलेंडर नहीं पहुंचने से घेस, वलाण, हिमानी, पिनाऊ में किल्लत बनी है। गैस की सप्लाई नहीं होने से लोग लकड़ी से भोजन बना रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने शीघ्र गैस सप्लाई की मांग भारत गैस एजेंसी नारायणबगड़ से की है।

हिमनी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह नेगी, वलाड गांव  के उप प्रधान विरेन्द्र राम ने बताया कि दो माह से क्षेत्र में भारत गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है। लगभग सभी लोगों के सिलेंडर खाली पड़े है। उन्होंने कहा आजकल गांव में खेती का  काम धन्धा जोरो पर चल रहा है ऐसे में लोग गैस के लिए परेशान हैं। हिमनी क्षेत्र में अधिकांश सिलेंडर भारत  गैस के है। भारत गैस नारायणबगड़ से सप्लाई होती है।

 

इधर, भारत गैस एजेंसी नारायणबगड़ संदीप ढौंढियाल ने बताया है कि गैस की सप्लाई एजेन्सी में कम आ रही है। कम्पनी से लगातार डिमांड की जा रही है। गैस मिलते ही क्षेत्र में सप्लाई की जाएगी।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!