posted on : May 14, 2021 5:32 pm
गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना महामारी के चलते ईदूल फितर की नमाज घर पर ही अदा की गई। गोपेश्वर में सहबाज अहमद ने बताया कि कोविड के चलते उन्होंने अपने परिवार के साथ घर पर ही नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क को कोरोना से मुक्ति दिलाने के साथ सभी देशवासियों में मुहब्बत, भाईचारा बने रहने दुआ मांगी। नमाज में अदिल अमीन, सहदाब अहमद, मिराज सादिक, फैजल, हमाम, हनान एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने शिरकत की।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
